फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घायल युवक को छह दिन बाद भी नहीं आया होश

Tue, 13 Oct 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। बिशुनपुर कला चौराहे के पास पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। परिजन के मुताबिक, हादसे के छह दिन बाद भी उसे होश नहीं आया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के कवला मुंडेरा निवासी इरशाद अंसारी चार अक्तूबर को विजय मौर्य के साथ बाइक से देवरिया आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे बिशुनपुर कला चौराहे पर बाइक रोकने के दौरान पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर रेफर किया गया।
चाचा किताबुद्दीन अंसारी की तहरीर पर 10 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज हुई। सीओ सलेमपुर गौरव कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें