फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा की मरम्मत के लिए दिया धरना

Sun, 08 Feb 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। बंगरा बाजार तिराहे पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी स्व. भागवत भगत ‘खजड़ी वाले बाबा’ की क्षतिग्रस्त मूर्ति को लेकर रविवार को एक बार फिर माहौल गरमा गया। पुलिस ने धरना दे रहे एक व्यक्ति को पकड़ा तो विरोध में लोग नारेबाजी करने लगे। बाद में एसडीएम ने समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया। धरना दे रहे लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द प्रतिमा की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

सुबह से ही लोग मूर्ति स्थल पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। धरना देने पहुंचे लोगों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ लोग धरने पर बैठ गए। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। कुछ समय के लिए भीड़ छंटी लेकिन जल्द ही बड़ी संख्या में लोग वापस आकर धरना पर बैठ गए। ये लोग पकड़े गए व्यक्ति की रिहाई और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
स्थानीय पुलिस के काफी समझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो एसडीएम रत्नेश तिवारी और सीओ अंशुमान श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। इस दौरान पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन

धरना देने वालों में देवेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविप्रकाश कुशवाहा, सत्यदेव यादव, छोटेलाल कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, रंजीत सिंह, सुनील कुशवाहा, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।

ये है पूरा मामला
बीते बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही तिराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई थी और सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। मौके पर पहुंचे भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने आरोपी पर कठोर कार्रवाई और मूर्ति का पुनर्निर्माण कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें