फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोलंकी का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोलंकी का हुआ स्वागत
विज्ञापन

देवरिया। समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोलंकी का खरोह चौराहे से लेकर जिला मुख्यालय तक कई जगहों पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। खरोह चौराहे से खुली जीप पर धर्मेंद्र सिंह सोलंकी को जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव उन्हें साथ लेकर कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वागत से अभिभूत धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वह जीवन दांव पर लगाने के लिए संकल्पित हैं। भाजपा सरकार ने मेरे गीतों को लेकर मेरे ऊपर मुकदमे दर्ज कराएं, इसके बावजूद वह ऐसे कार्यों से बिल्कुल नहीं डरेंगे और अपने कला के माध्यम से लोगों के बेहतरी के लिए आवाज उठाते रहेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने कलाकारों, साहित्यकारों को सदा सम्मान देने का काम किया है। यश भारती जैसे पुरस्कार एवं आर्थिक सहायताएं दी गई,कलाकारों को अभिव्यक्ति की पूरी स्वतंत्रता थी। पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए यह खुशी का बड़ा दिन है। संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामप्रताप चौहान, हरिलाल यादव, नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा, गेनालाल यादव, ओपी यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, जिला उपाध्यक्ष हृदयनारायण जायसवाल, अवधेश चौधरी, दशरथ मौर्य, मोहम्मद इस्माइल अंसारी, अरविंद साहनी जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, परवेज आलम, हुसैन अहमद, रामप्रकाश यादव, विजय प्रताप यादव, चौधरी बेचूलाल, राजवंशी राजभर, अशोक राजभर, उमाशंकर यादव, श्यामदेव यादव, मालवीय प्रसाद निर्मल, सतीश यादव, रमाकांत निषाद, लक्ष्मण निषाद, मुनिवर मिश्रा, अशोक यादव, राजेंद्र गोंड, रामप्रवेश यादव, राणा प्रताप गोंड, अली आजम शेख, दिव्यांश श्रीवास्तव, श्याम बहादुर भारती, सुभाष मद्देशिया, जयश्री यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें