फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 10 घंटे बंद रहा धनौती ढाला

Sun, 08 Feb 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। भटनी-मडुआडीह रेलखंड पर धनौती ढाला शनिवार की रात 10 घंटे बंद रहा। रविवार की सुबह 6 बजे ढाला खुलने के बाद नवलपुर-भागलपुर मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

भटनी-मडुआडीह रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिए धनौती ढाला को शनिवार की रात 8 बजे से रविवार की सुबह 6 बजे तक बंद रखा गया। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तीन दिन पहले ही इसकी सूचना दी थी। आरवीएनएल के आनंद सिंह, एलएनटी के इंजीनियर शिवम रावत, सेफ्टी ऑफिसर परवेज खान, इंजीनियर एकराम हुसैन समेत 20 से अधिक कर्मचारियों ने रातभर पटरी पर काम कराया। नवलपुर-भागलपुर मार्ग पर आवाजाही ठप होने से दोनों तरफ ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही। ढाले पर निगरानी के लिए जीआरपी व आरपीएफ के जवान तैनात थे। स्टेशन अधीक्षक अमरनाथ तिवारी ने बताया कि नई लाइन पर तकनीकी कार्य के चलते ढाले से आवागमन रोका गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें