फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाढ़ के पानी से घिरा देवरहा बाबा आश्रम

Fri, 18 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। सरयू नदी के बढ़ते पानी से देवरहा बाबा आश्रम भी चारों तरफ से पानी से घिर गया है। आश्रम को जाने वाली सड़क पर कई जगहों पर एक से डेढ़ फीट पानी बह रहा है। इससे यहां आने जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। चारागाह पानी में डूब जाने से आश्रम में रह रही सैकड़ों गायों के सामने चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। आश्रम के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास महाराज ने जिला प्रशासन से नाव व पशुओं को चारे के व्यवस्था की मांग की है। राजस्व निरीक्षक अर्जुन प्रसाद ने बताया कि बढ़ते हुए पानी को देखते हुए दो नाव आश्रम जाने के लिए लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें