फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोवर्धन पूजा की कथा सुन श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

Tue, 03 Nov 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। क्षेत्र के भिंगारी बाजार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथा व्यास पंडित घनश्यामानंद ओझा ने गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला इंद्र के अहंकार को समाप्त करने और प्रकृति के प्रति प्रेम व सम्मान का संदेश देती है।
कथाव्यास ने कथा का रसपान कराते हुए कहाकि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र की पूजा के बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया।
इससे क्रोधित होकर इंद्र ने ब्रज में मूसलाधार बारिश शुरू कर दी। ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बाईं हाथ की छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया। इसके नीचे सभी ब्रजवासियों ने शरण ली और सुरक्षित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें