फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूजा पंडालों दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 19 Oct 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल (देवरिया)। नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार देर रात मईल, मईलौटा, पनिका बाजार, नेनुआ, नरियांव, बठ्ठा, नरसिंहढाढ़ और गोहरिया समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित देवी मूर्तियों के पट खुलते ही पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

माता रानी के दर्शन के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्तिमय गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। गोहरिया और मईलौटा में वीरेंद्र चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता रानी के पट खोले। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें