फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भजनों की धुन पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

Sun, 10 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उमानगर चटनी गढ़ई में बृहस्पतिवार की रात भगवती जागरण में भक्ति और सुरों का संगम देखने को मिला। भजन गायक नंदू मिश्रा और गायिका प्रियंका पांडेय ने देवी-देवताओं के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत नंदू मिश्रा की गणेश वंदना पूरन कियो मेरो काज गणपति राखो मेरी लाज से हुई। उन्होंने श्रीकृष्ण गोविंद, हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवाय मंत्र गाकर माहौल को और भक्तिमय कर दिया। भजन गायिका प्रियंका पांडेय ने सोभेला सुरतिया माई के चमके लीलार हो और निबिया की डाली मइया... जैसे गीतों से महिलाओं को नाचने पर विवश कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें