फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भक्तों ने किया रामकथा का रसपान

Sun, 07 Sep 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। अनंत आश्रम परिसर में तीन दिवसीय योगिराज अनंत महाप्रभु की जयंती समारोह के दूसरे दिन शनिवार को अनंत महाप्रभु के चित्र पट का वैदिक मंत्रों के बीच पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर भक्तों ने रामकथा का रसपान किया।
विज्ञापन

अनंत आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास के नेतृत्व में जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। परशुराम पांडेय, कृष्णमुरारी तिवारी ने मंगलाचरण और वेदपाठ किया। कथावाचक आचार्य नरहर दास, व्यासमुनि मिश्रा, आजमगढ़ से सुरेश मिश्रा, कात्यायिनी तिवारी, अनिल शास्त्री, उमाशंकर त्रिपाठी, रामशरण दास आदि ने भक्तों को प्रभु के कथा का रसपान कराया। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर शंभुनाथ तिवारी,अशोक शुक्ला, अवधेश तिवारी, प्रेम शंकर पाठक, डॉ. किरण पाठक, बलभद्र तिवारी, पीयूष मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें