फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बनकटा शिव महायज्ञ में राजीव सिंह के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 16 Feb 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के बनकटा शिव- सल्लहपुर गांव में चल रहे श्रीलक्ष्मी-नारायण महायज्ञ में सोमवार की रात भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। बिहार के भागलपुर से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक राजीव सिंह ने अपने भजनों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन

राजीव सिंह ने मंच से एक से बढ़कर एक लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए। उनके गाए राम नाम के हीरे मोती और “मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भक्ति गीतों की धुन पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने तालियां बजाकर उत्साह व्यक्त किया। भजन संध्या के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बीच-बीच में जयकारों से माहौल गूंजता रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने गायक का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया।
आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन कथा, भजन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें