फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सैयद यासीन शाह की दरगाह पर अकीदतमंदों ने टेका माथा

Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। सेल्हरापुर सैयद यासीन शाह की दरगाह पर 45 वें सालाना उर्स बुधवार को दूर-दराज से आए जायरीनों ने माथा टेका। इसके बाद दरगाह प्रमुख और जायरीन बृहस्पतिवार को होने वाले चादरपोशी कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए। सेल्हरापुर में प्रसिद्ध सूफी संत सैयद यासीन शाह की दरगाह पर बुधवार को दरगाह प्रमुख सैयद शकील अहमद शाह, मेंहदी हसन शाह और सैयद नूर हसन शाह ने मुरीद गणों के साथ माथा टेकते हुए मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

इससे पहले बाबा को गोसुल (स्नान) कराया गया। इस दौरान मुंबई, बंगाल, दिल्ली, पटना, सिवान, गोपालगंज, कानपुर, झांसी, लगनऊ, मुरादाबाद सहित अन्य क्षेत्रों से पहुंचे जायरीनों ने भी बाबा की दरगाह पर माथा टेक मन्नतें मांगी। दरगाह प्रमुख ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिनभर चादरपोशी का कार्यक्रम चलेगा।
इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। उधर, दूरदराज से पहुंचे कव्वाल पूरी रात बाबा की खिदमत में कव्वाली प्रस्तुत करेंगे। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें