फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुंदरकांड और भजन संध्या में पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 09 Aug 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। राजपुर गांव में शुक्रवार रात रुद्राभिषेक यज्ञ, सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन

भजन गायक विनीत मिश्र अंकित, रमेश मिश्र, बृज बिहारी मिश्र, सुरेश मिश्र, नीरज मिश्र आदि ने संगीतमय सुंदरकांड का वाचन किया।
इसके बाद कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। लोकगायक सुभाष यादव ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम संयोजक जटाशंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, कथावाचक पं. वेदप्रकाश मिश्र आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कवि एवं शायर मकसूद भोपतपुरी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें