सलेमपुर। मझौली राज नगर पंचायत को इस वित्तीय वर्ष में 1.48 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए डीएम ने अनुमति दे दी है। इस बजट से सड़क, नाली, पानी और सफाई व्यवस्था ठीक किया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएम दिव्या मित्तल ने 9 दिसंबर को जनपद के सभी नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ के साथ समीक्षा बैठक की थी, जिसमें मझौलीराज नगर पंचायत की अध्यक्ष बिंदु मल्ल ने राज्य वित्त, पंद्रहवें वित्त आयोग एवं अवस्थापना के तहत शासन से मिले बजट को व्यय करने के लिए विभिन्न वार्डो में सड़क, नाली, पानी और सफाई के लिए करीब 1.48 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया था। जिसे डीएम ने स्वीकृति दे दिया है।
जिसमें चार लाख की लागत से पुलिस चौकी पर शौचालय निर्माण, आठ लाख की लागत से छह सीटर मोबाइल टॉयलेट, 2.25 लाख की लागत से फागिंग मशीन, चार लाख की लागत से प्रेशर ट्राली, आठ लाख की लागत से ट्रैक्टर, चार लाख की लागत से वार्ड नंबर नौ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण, 16 लाख की लागत से आठ पीस कूलर सहित आरो मशीन, 10 लाख की लागत से दो पीस पानी टैंकर, वार्ड नंबर 9 शंकर नगर में उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में 8.39 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग फर्श, वार्ड नंबर 7 बेचू के मकान से मोनू अली के मकान तक 7.39 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, वार्ड नंबर 7 हृदया सिंह के मकान से अजय के मकान तक 5.76 लाख की लागत से सीसी रोड क्रासिंग निर्माण, वार्ड नंबर 9 बच्चा सिंह के मकान से सीसी रोड तक 2.91 लाख की लागत से सीसी रोड नाली निर्माण, वार्ड नंबर 13 में दुर्गा मंदिर से गुलाब शंकर के घर होते हुए सीसी रोड व नाली निर्माण होगा।