फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर के विकास के लिए 50 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौराहों पर लगेगा सीसीटीवी और वाईफाई की सुविधा
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक हुई, नपं की पहली बैठक में महिला सभासदों के प्रतिनिधियों का रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में महिला सभासदों के प्रतिनिधियों का दबदबा रहा। विकास कार्यों के प्रस्ताव और मुद्दों पर चर्चा के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों की आवाज उनके पति बने रहे। इस दौरान नगर के विभिन्न विकास कार्यों को कराने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास हुआ। बोर्ड की सहमति से नगर के विभिन्न चौराहों पर सीसीटीवी और वाईफाई लगाने पर लोगों ने सहमति जताई। नगर में नाली और सड़क सफाई पर सभासदों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम की अध्यक्षता में शुरू हुई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पूर्व में प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा शुरू हुई, तो कई सभासदों ने एक ही वार्ड में अधिक कार्य पारित होने पर आपत्ति जताई। नए विकास कार्यों पर चर्चा शुरू हुई तो महिला सभासद चुप रहीं, लेकिन उनके पति मुद्दों पर बोलते रहे। सभासदों ने दुग्धेश्वरनाथ मंदिर से खजुहा चौराहे तक निर्माणाधीन नाले की गुणवत्ता पर सवाल खड़़ा किया। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में कार्य की टीएसी जांच कराना आवश्यक है। बथुआ रीवर के विस्तारीकरण, आदर्श चौराहे से सेमरौना तक डीवाइडर, लाइट कार्य, नगर में जल निकासी के लिए नाला निर्माण, नाला में कचरा सफाई के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण का कार्य कराने पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें