फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद विकास प्राधिकरण की कवायद तेज

विज्ञापन
नगर निगम सीमा क्षेत्र। संवाद
विज्ञापन
-नियत प्राधिकारी कार्यालय ने प्राधिकरण ने शासन को भेज दिया है संशोधित ब्योरा, हरी झंडी मिलने का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद अब जिला प्रशासन ने देवरिया विकास प्राधिकरण के गठन की कवायद तेज कर दी है। नियत प्राधिकारी कार्यालय ने प्राधिकरण संशोधित ब्योरा शासन को भेज दिया है। अब बस वहां से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
बता दें कि देवरिया विकास प्राधिकरण बनाने की कवायद वर्ष 2018 में शुरू की गई थी। तत्कालीन डीएम अमित किशोर ने प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को पत्र भेजकर विनियमित क्षेत्र को विकास प्राधिकरण का दर्जा देने के लिए अनुरोध किया था। उस दौरान वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पालिका परिषद देवरिया की जनसंख्या मानक से कम हो गई। भारांक 62 की जगह महज 57 हो पाया। इसके चलते शासन ने प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन

अब नगर पालिका परिषद देवरिया का सीमा विस्तार होने से जनसंख्या के मानक पूरे हो गए हैं। इसका हवाला देकर नियत प्राधिकारी कार्यालय ने विकास प्राधिकरण का विस्तृत प्रारूप तैयार कर शासन को भेजा है। समुचित प्रस्ताव में सभी बिंदुओं को समाहित करते हुए विकास क्षेत्र का मानचित्र दो प्रतियों में तैयार किया गया है। पूर्व में नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र की बैठक में विकास प्राधिकरण बनाने पर हुई चर्चा, अपीलों की सुनवाई, विकास शुल्क के संबंध में लोगों के सुझाव आदि तथ्यों को समेटते हुए यह प्रस्ताव शासन को भेजा है।


विकास प्राधिकरण से यह मिलेगी सहूलियत

विनियमित क्षेत्र के विकास प्राधिकरण घोषित होने से नगरवासियों समेत आसपास के ग्रामीणों को ढेर सारी सहूलियत मिलेगी। प्राधिकरण में होने वाले सभी निर्माण शहर के मानक को पूरा करेंगे। इससे भविष्य में नगरपालिका का विस्तार होने पर शहर में शामिल ग्रामीणों को कठिनाई नहीं होगी। सड़क, नाली के इंतजाम नक्शा तैयार करते समय ही किए जा रहे हैं, जहां जैसी जमीन होगी उसी के अनुसार कालोनी बसाई जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र, कृषि क्षेत्र, समतल एरिया अलग-अलग चिह्नित किए गए हैं। जैसी जमीन होगी उसी के अनुसार विकास का खाका तैयार होगा।



175 गांव, नगर पालिका सहित पांच नगर पंचायत होंगे शामिल

प्रस्तावित विकास प्राधिकरण में नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत गोरीबाजार, नगर पंचायत बैतालपुर, नगर पंचायत रामपुर कारखाना, नगर पंचायत बैतालपुर को शामिल किया गया है। इसके अलावा आसपास के 175 राजस्व गांव भी जोड़े गए हैं। नगर पालिका, चार नगर पंचायत और 175 गांवों को मिलाकर नक्शा तैयार कर लिया गया है। बाकी बचे दस गांव जल्द ही नक्शे में जुड़ जाएंगे।

103 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों की होगी तैनाती

देवरिया विकास प्राधिकरण बनने पर यहां 103 अतिरिक्त अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसमें एक नगर नियोजक, दो सहायक नगर नियोजक, दो सहायक वास्तुविद, चार प्लानिंग सहायक, एक अपर सांख्यिकीय अधिकारी, दो सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, छह अवर अभियंता, एक आशुलिपिक, तीन अनुरेखक, एक नील मुद्रक, तीन मानचित्रकार, एक चालक व तीन चपरासी के पद सृजित होंगे।
विज्ञापन



कोट

विनियमित क्षेत्र देवरिया को विकास प्राधिकरण बनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद जो भी मानकों में कमी थी। वह अब पूरी हो गई है। विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
-अखंड प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें