फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसमाज का विकास बसपा में: राजभर

Mon, 23 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित भीड।
विज्ञापन
एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बहुजन समाज पार्टी की ओर से देवरिया विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि सर्व समाज का विकास बसपा ही कर सकती है। जनसभा में उमड़ी भीड़ से गदगद मुख्य अतिथि सुखदेव राजभर ने कहा कि गुंडा राज को खत्म कर पांचवी बार बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश और केंद्र के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और विधानसभा प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी को अच्छा उम्मीदवार बताया। 
विज्ञापन


विधानसभा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि जनसभा में उमड़ा जनसैलाब बदलाव का संकेत दे रहा है। बसपा अपने दम पर सत्ता में आएगी। उन्होंने सत्ता में वापसी के लिए जनता से सहयोग की अपील की।  कार्यक्रम को मुख्य जोन कोआर्डिनेटर ब्रजेश कुमार, हरिप्रकाश निषाद, मंडल कोआर्डिनेटर रामनाथ चौहान, अंबरीश कुमार ने भी अपनी बातों को जनता के बीच रखा।

इसके अलावा पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल, प्रत्याशी मुरली मनोहर, अभयनाथ त्रिपाठी, कमलेश यादव, नीरज वर्मा,  चंद्रिका निषाद, शंकर प्रसाद, भानू प्रताप चौरसिया, राजेश राजभर ने कार्यकर्ताओं से संबोधित किया। जनसभा में उमड़ी भीड़ से बसपाई गदगद नजर आए। उन्होंने एक स्वर में सत्ता परिवर्तन की बात कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नथुनी ने किया। इस दौरान प्रमोद निषाद, अशोक राजभर, कैलास राजभर, हरेन्द्र पाल धनगर, विजय शंकर चौबे, गुड्डन राय, मैनुद्दीन अंसारी, अनिल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें