देवरिया। अंडर-14 द्वितीय चतुर्भुजी नारायण क्रिकेट कप का पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को देवांश क्रिकेट एकेडमी और कमला क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।
इसमें देवांश क्रिकेट एकेडमी ने कमला क्रिकेट एकेडमी को 103 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मजीठिया क्रिकेट एकेडमी और फैसल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।
कमला क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आदित्य पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवांश क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर में 232 रन बनाए। आर्यन गिरी ने 57 रन, पीयूष ने 33 रन, लक्की ने 28 रन और निखिल ने 22 रनों की पारी खेली। कमला क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अमन ने 3 विकेट और आदित्य पटेल, आदित्य सिंह ने क्रमशः 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमला क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 22.2 ओवर में 129 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। संवाद