फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नम आंखों से दी गई देवानंद को अंतिम विदाई

Fri, 16 Oct 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज सरयू तट पर सीआरपीएफ जवान को मुख​ग्नि देते पिता
विज्ञापन
बरहज। छत्तीसगढ़ के सुकमा में तैनात सीआरपीएफ के एसआई देवानंद यादव (26) का बृहस्पतिवार को नगर के कटइलवा स्थित मुक्तिपथ पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दाैरान जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शव यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गमगीन माहौल में पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी। करजहां गांव निवासी रामानंद यादव के पुत्र देवानंद का पार्थिव शरीर सुबह करीब 7:30 बजे घर लाया गया। ताबूत में बेटे का शव देखकर मां शैला देवी, बहनें पूर्णिमा, श्वेता और रिंकी तथा छोटा भाई कृष्णानंद बिलख पड़े। पिता रामानंद और बड़े पिता परमानंद भी बदहवास हो गए।
अंतिम दर्शन के लिए घर पर लोगों का तांता लगा रहा। शव यात्रा में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सड़क पर करीब एक किमी तक भीड़ जुटी रही। मुक्तिपथ पर अंतिम संस्कार से पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान सुकमा से आए सीआरपीएफ जवान हर्ष कुमार और उद्भव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के 131 बटालियन के जवानों के साथ थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय, पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें