फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उप मुख्यमंत्री की जनसभा आज, तैयारियां पूरी

Wed, 21 Feb 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा भी आज से होगी आरंभ
विज्ञापन

फोटो
भाटपाररानी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाटपाररानी के बाबा राघव दास कृषक इंटर कॉलेज के मैदान पर दिन के 11:30 पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
उपमुख्यमंत्री हेलीपैड से सड़क मार्ग से अस्पताल गेट, बेलपार चौराहा होते रेलवे ढाला पार कर बेलपार स्थित मैदान पर जाएंगे। वहां वे नए विकास खंड भवन की आधारशिला रखने के बाद पुनः बाबा राघव दास इंटर कॉलेज मैदान पर आकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम हरिशंकर लाल व सीओ एसपी सिंह ने भारी फोर्स के साथ हेलीपैड स्थल से लेकर शिलान्यास स्थल तक निरीक्षण किया। बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें