फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरौली को हराकर देवरिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Sat, 24 Jan 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नवलपुर स्थित मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे स्व. आबिद अली क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला दरौली और देवरिया के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में देवरिया की सोनू इलेवन टीम ने दरौली को 49 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर देवरिया की सोनू इलेवन टीम के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में देवरिया की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का मजबूत लक्ष्य दरौली के सामने रखा। देवरिया की ओर से बुलेट बाबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ 84 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरौली की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। देवरिया के गेंदबाजों के सामने दरौली के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 12वें ओवर में 127 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह देवरिया की टीम ने मुकाबला अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सोनू इलेवन टीम की ओर से बुलेट बाबा ने तीन विकेट भी हासिल किए। मैच में निर्णायक की भूमिका दुर्गेश गुप्ता और विवेक यादव ने निभाई। इस दौरान आयोजक राकेश सिंह, दीपक सिंह, प्रदीप सिंह, नासिर अली, सचिन सिंह, कमलेश सिंह, करण शर्मा, जावेद अहमद, समीर खान, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें