फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रांतीय कुश्ती कैंप में दम दिखाएगी देवरिया की सौम्या

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महिला पहलवान सौम्या तिवारी का चयन प्रांतीय कुश्ती प्रशिक्षण कैंप के लिए हुआ है। जहां वह अपनी बारीकियों को और धार देंगी। इस प्रशिक्षण शिविर में सफल होने पर उन्हें स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश का अवसर मिलेगा। इससे सौम्या के कुश्ती करियर के लिए बेहतर मौके मिलेंगे।
विज्ञापन


सौम्या ने बीते 6 अप्रैल को मेरठ में हुई प्रांतीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने उन्हें विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया है। यदि सौम्या इस कैंप के दौरान निर्धारित मानकों और प्रशिक्षण की कसौटियों पर खरी उतरती हैं, तो उन्हें स्पोर्ट्स हॉस्टल में स्थायी प्रवेश मिल जाएगा। यहां उन्हें विशेषज्ञों की देखरेख में ठहरने, पौष्टिक आहार और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग की सुविधा प्राप्त होगी।

-
स्टेडियम के खेलो इंडिया सेंटर में करती हैं अभ्यास
- शहर के रामनाथ देवरिया निवासी सौम्या तिवारी के चयन से बाबा श्रीराम तिवारी, पिता अवनीश राम तिवारी काफी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि सौम्या इस सफलता से यश प्राप्त और अपना जीवन संवार पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें