फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल भलुअनी थाना क्षेत्र के परसिया अजमेर के पास सोमवार की देर शाम हुआ हादसा बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मारते हुए गड्ढे में चली गई स्कॉर्पियो संवाद न्यूज़ एजेंसी भलुअनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया अजमेर गांव के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मारते हुए गड्ढे में चली गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पति का इलाज चल रहा है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपराइच गांव निवासी राम दुलारे अपनी पत्नी रंभा देवी 30 के साथ बरहज इलाके में स्थित ससुराल गए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम वह घर लौट रहे थे। अभी वह थाना क्षेत्र के परसिया अजमेर गांव के पास पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दिया और गड्ढे में जाकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने मदद कर गंभीर रूप सेnjj घायल पति पत्नी को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पत्नी रंभा देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राम दुलारे का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। चालक ने बताया कि स्टेरिंग फेल होने से घटना हुई है। एसओ भलुअनी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल महिला की मौत हो गई है। पति का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें