कनीना। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आइजीयू) रेवाड़ी से संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को फीस भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी लिस्ट लगने के 2 दिन तक ही फीस जमा करवा सकेंगे। इस बार फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 की फीस
ही जमा करानी होगी।
कनीना राजकीय कॉलेज के एडमिशन नोडल ऑफिसर हरिओम भारद्वाज ने बताया कि आवेदन के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। सभी आवेदन ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। फीस भरने के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन प्रारूप ही अपनाना होगा। उन्होंने बताया कि बीए में सामान्य व बीसी केटेगरी के लड़कों के लिए 4380 रुपये फीस है। लड़कियों व एससी केटेगरी के विद्यार्थियों के लिए 4020 रुपये फीस रखी गई है। बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए सामान्य व बीसी केटेगरी के लड़कों के लिए 4536 रुपये तथा लड़कियों व एससी केटेगरी के विद्यार्थियों के लिए 4176 रुपये फीस रखी गई है। बीएससी मेडिकल प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए सामान्य व बीसी केटेगरी के लड़कों के लिए 4608 रुपये तथा लड़कियों व एससी केटेगरी के विद्यार्थियों के लिए 4228 रुपये फीस रखी गई है। बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए सामान्य व बीसी केटेगरी के लड़कों के लिए 3432 रुपये तथा लड़कियों व एससी केटेगरी के विद्यार्थियों के लिए 3072 रुपये फीस रखी गई है। विद्यार्थियों को मेरिट लिस्ट में नाम आ जाने के बाद निर्धारित समय में फीस को ऑनलाईन माध्यम से जमा करवाना होगा। तय समय में फीस जमा नहीं किए जाने पर दाखिला रद्दद़ होंगे।