भैरहवा। भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर मादक पदार्थ तस्करी का मामला सामने आया है। नेपाल पुलिस ने देवरिया की एक महिला को तौलिहवा क्षेत्र में 1 किलो 25 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के सूचना अधिकारी माधव विश्वकर्मा ने बताया कि एक महिला बैग लेकर नेपाल बार्डर पार करने की कोशिश कर रही थी। कपिलवस्तु जिले के कृष्णा नगर नगरपलिका वार्ड नंबर 3 पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो बैग में प्लास्टिक के झोले में रखा करीब 1 किलो 25 ग्राम चरस बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। महिला देवरिया जिले की महादेव हिंदू नगर पोस्ट देवरिया मुबारकपुर धरम नगर बलरामपुर की रहने वाली सरस्वती (30) है।