फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आईजीआरएस रैंकिंग में देवरिया को प्रदेश में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआरएस रैंकिंग में देवरिया को प्रदेश में दूसरा स्थान
विज्ञापन

गोरखपुर को मिला 16वां स्थान, महराजगंज 46वें एवं कुशीनगर 54वें स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जन शिकायतों के निस्तारण में जिला प्रशासन की ओर से की जा रही पहल में जनपद को दिसंबर माह की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में जनपद प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश में प्रथम स्थान जनपद सोनभद्र को मिला है। जारी रैंकिंग में सोनभद्र को 140 में से 139 प्राप्तांक मिले हैं, जबकि 136 अंक के साथ देवरिया दूसरे स्थान पर रहा। तीसरा स्थान शामली को मिला है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि के लिए सीडीओ रवींद्र कुमार एवं आईजीआरएस के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव सहित समस्त अधिकारियों, कार्मिकों एवं जनपदवासियों के कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि शासन की नीति के अनुसार आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की जा रही है। शिकायतों के निस्तारण में जन अपेक्षाओं के अनुरूप और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

आईजीआरएस रैंकिंग का निर्धारण जन शिकायतों के निस्तारण के आधार पर किया जाता है। इन शिकायतों में जिलाधिकारी जनता दर्शन, तहसील दिवस, पीजीपोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय संदर्भ, सहित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण के आधार पर किया जाता है। जिन शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक नहीं होता है, उन्हें सी श्रेणी में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाता है। इसके तहत 24 घंटे से 15 दिन के बीच शिकायतों के निस्तारण का प्रावधान है। दिसंबर माह में जनपद में सी श्रेणी का एक भी संदर्भ नहीं है।
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल में प्रथम स्थान पर है जनपद
देवरिया। रैंकिंग में गोरखपुर मंडल में जनपद देवरिया को प्रथम स्थान मिला है। आईजीआरएस रैंकिंग में गोरखपुर को 16वां, महराजगंज को 46 तथा कुशीनगर को 54वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए सख्त तेवर अख्तियार किए। इसी क्रम में उन्होंने दो तहसीलदार एवं तीन बीडीओ सहित 11 अधिकारियों के दिसंबर माह के वेतन आहरण पर रोक भी लगा दी थी। साथ ही कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नवंबर में जनपद की रैंकिंग 31वीं थी और दिसंबर में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें