फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामोदरपुर गांव के बुजुर्ग का बिहार में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दामोदरपुर गांव के बुजुर्ग का शव बिहार में मिला
विज्ञापन

तहरीर देने के बाद भी टालमटोल कर रही थी पुलिस, बेटे ने लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। दामोदरपुर गांव के एक बुजुर्ग का शव मंगलवार की सुबह बिहार के जीरादेई थानाक्षेत्र के विशुनपुरा और सिसहनी पुल के पास से बिहार पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलने की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस व परिजनों ने सिवान पहुंचकर शव की पहचान की। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे लेकर घर पहुंची। इस मामले में परिजनों ने कोतवाली पुलिस को छह जनवरी को अपहरण व हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के दामोदरपुर निवासी हिदायतुल्लाह खान उर्फ मुन्ना (70 वर्ष) छह जनवरी को अचानक लापता हो गए। लापता होने के 22वें दिन सिवान के जीरादेई थाना क्षेत्र के विशुनपुरा व सिसहनी पुल के पास उनका शव बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस एवं परिजन शव लेकर घर आए। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने हिदायतुल्लाह के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। हिदायतुल्लाह का बेटा गुलाम कादिर ने बताया कि उसके पिता नवलपुर चौराहा स्थित अपने मकान पर रहते थे। छह जनवरी को सायं पांच बजे गांव जा रहे थे कि रास्ते में अज्ञात लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। उनके पास मोबाइल भी था। उसी मोबाइल से अपहरणकर्ताओं ने मेरे नंबर पर फिरौती की मांग की। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को देने के बाद भी पुलिस ने मामला को गंभीरता से नहीं ली और न ही इस मामले में कोई कार्रवाई की। इस बाबत कोतवाल अश्वनी कुमार राय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई थी। धारा हत्या में तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें