फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में बवाल, तीन का फूटा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
छींटाकशी को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, तीन घायल
विज्ञापन

ओकेएम इंटर कॉलेज गेट पर चले ईंट-पत्थर, दुकानें बंद कर भागे दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो
लार (देवरिया)। छात्राओं पर छींटाकशी को लेकर ओकेएम इंटर कॉलेज गेट पर सोमवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। पथराव से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और दुकानदार अपनी दुकों बंद कर भागने लगे। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन छात्रों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार ओकेएम इंटर कॉलेज गेट पर सुबह करीब 11.30 बजे कुछ छात्र आपस में बातें कर रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजर रहीं कॉलेज की छात्राओं को देख कुछ छात्र फब्तियां कसने लगे। इस बात पर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। बात बढ़ी तो दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। कुछ दुकानदारों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन छात्रों ने उन्हें दौड़ा लिया। इससे भयभीत दुकानदार दुकानें बंद कर भागने लगे। मारपीट में बरडीहा के छात्र आदित्य, शिवम समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उत्पाती छात्र भाग निकले। पुलिस ने दुकानों में छिपे तीन छात्रों को हिरासत में लिया है। दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान की कोशिश की जा रही है। एसआई अमित पांडेय ने बताया कि छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस मामले में दुकानदारों का कहना है कि कॉलेज गेट से कस्बा पुलिस चौकी की दूरी 100 मीटर है, इसके बावजूद पुलिस को मारपीट की सूचना देर से मिली। पुलिस की लापरवाही से ही बात इतनी बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें