ओवरआल चैम्पियन को मुख्य अतिथि ने शील्ड प्रदान किया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला क्रीड़ांगन में चल रहे दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। 257 अंक पाकर देवरिया सदर ओवर आल चैंपियन रहा। दूसरे अंक पर रहे रुद्रपुर को 87 अंक मिला है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान रहे। उन्होंने विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को चाहिए कि वह बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। निश्चित ही वह प्रदेशीय प्रतियोगिता में पदक जीतेंगे।
प्रथमिक वर्ग बालक में पथरदेवा के बृजेश और बालिका में तरकुलवा की गुड़िया, उच्च प्राथमिक वर्ग बालक में बैतालपुर के रोहित और बालिका में रुद्रपुर की मीना चैंपियन रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने किया।