फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया ने फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

Wed, 26 Aug 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। स्कूल गेम्स के अंतर्गत आयोजित बालिका अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में देवरिया जिले की एमपीआईसी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मंडल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। कुशीनगर के फाजिलनगर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में देवरिया की टीम ने गोरखपुर को 4-0 के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में देवरिया की ओर से अर्चना यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक जमाई और तीन गोल दागे। वहीं जिया राव ने एक गोल कर टीम की जीत को यादगार बना दिया। पूरे मैच के दौरान देवरिया की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, तेज आक्रमण और अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया, जिससे गोरखपुर की टीम मुकाबले में वापसी का कोई अवसर नहीं बना सकी। टीम के कोच जय कुमार राव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि पूरी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में मेहनत, अनुशासन और एकजुटता के साथ खेला। इसी का परिणाम है कि टीम मंडल चैम्पियन बनने में सफल रही। टीम मैनेजर आयशा खातून तथा फिजियो हीना खातून ने भी खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें