फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया पुलिस नहीं लगा पा रही पशु तस्करी पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पशु तस्करी पर लगाम लगाने के तमाम दावों के बावजूद जिले के हर मुख्य मार्ग का तस्कर इस्तेमाल कर रहे हैं। हालात यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर ग्रामीण संपर्क मार्गों तक तस्करों की गाड़ियां मवेशियों की खेप बिहार पहुंचा रही हैं। बीते दो महीनों में ही तस्करों से छह बार पुलिस की मुठभेड़ हो चुकी है, इसके बावजूद धंधा नहीं रुक रहा।
विज्ञापन


देवरिया जिले से होकर गुजरने वाले गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग और कपरवार-बरहज मुख्य मार्ग तस्करों के लिए सबसे मुफीद बने हुए हैं। रात के अंधेरे में पिकअप के जरिए मवेशियों को बिहार भेजा रहा है। बॉर्डर पार कराने के लिए ग्रामीण इलाकों के रास्तों का इस्तेमाल हो रहा है। पिकअप के अलावा लग्जरी कारों से गोवंशों को बॉर्डर पार भेजा जा रहा है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले दो महीनों में तस्करों से छह मुठभेड़ हुई है। इन घटनाओं में कई तस्कर घायल हुए, कुछ को गिरफ्तार भी किया गया, जबकि कई अंधेरे और रास्तों की जानकारी का फायदा उठाकर फरार हो गए। पशु तस्करी में सिर्फ स्थानीय गिरोह ही नहीं, बल्कि आजमगढ़, आंबेडकरनगर और गोरखपुर के तस्कर भी देवरिया को ट्रांजिट रूट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं बिहार के सिवान जिले के तस्करों का भी देवरिया में बड़ा नेटवर्क है।
विज्ञापन

सूचना के बावजूद नहीं पकड़े गए तस्कर
दो दिन पहले गोरखपुर की एसओजी की टीम तस्करों के दो पिकअप की तलाश में थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो सवार गुजरे, जिनका पुलिस ने पीछा किया। गौरी बाजार के पास स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई, जिसमें युवक-युवती की मौत हुई और चालक घायल हो गया। गोरखपुर पुलिस ने देवरिया पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन तस्करों का पिकअप जिले में कहीं रोका नहीं जा सका।
कुछ प्रमुख घटनाएं
0 भाटपार रानी और बनकटा पुलिस ने छह फरवरी को ऐंठी गांव के पास मुठभेड़ में सिवान जिले के तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

0 श्रीरामपुर पुलिस ने छह फरवरी को प्रतापपुर चीनी मिल कालोनी के पास से चार तस्करों को गिरफ्तार किया। चारों देवरिया जिले के ही रहने वाले हैं।
0 देवरिया कोतवाली पुलिस ने 29 जनवरी को देवरिया शहर के पास मुठभेड़ में गोरखपुर जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया, दो अन्य तस्कर फरार हैं।
0 लार पुलिस ने सात जनवरी को वाहन चेकिंग के दौरान तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इसमें से दो सिवान जिले के रहने वाले थे।
0 भटनी पुलिस ने एक जनवरी को चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। चारों देवरिया जिले के ही रहने वाले हैं।
0 सलेमपुर पुलिस ने 22 दिसंबर को सोहनाग-बरठा मुख्य मार्ग से मुठभेड़ में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तीनों देवरिया जिले के रहने वाले हैं।
0 सलेमपुर पुलिस ने 20 दिसंबर को सिवान जिले के दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें