फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया पुलिस एनकाउंटर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली- घायल; दूसरा नाबालिग

Sun, 10 May 2026 10:34 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। महिलाओं को निशाना बनाकर लूट-छिनैती करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध असलहा, कारतूस, चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर तीन थानों की पुलिस गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर वाहन चेकिग कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर क्षेत्र के गुरुचघाट की तरफ भागे। पुलिस ने उन्हें घेरने का प्रयास किया। इसी बीच बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन

इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। मौके से पुलिस ने 2 तमंचा .315 बोर, 6 जिंदा कारतूस, 1 खोखा और लूटी गई बाइक बरामद की। पूछताछ में पता चला पकड़े गए बदमाश महिलाओं को निशाना बनाते थे। दो महिलाओं के साथ हुई लूट की घटना में शामिल होना बदमाशों ने स्वीकार भी किया। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल बदमाश जैनुद्दीन उर्फ गोगा पुत्र सलालुद्दीन निवासी फाजिलनगर थाना पटहेरवा के रुप में पहचान हुई है। जबकि दूसरा बदमाश बाल अपचारी है। जैनुद्दीन शातिर बदमाश है। विभिन्न थानों में इसके विरुद्ध आपराधिक केस दर्ज है।दो दिन पूर्व गौरी बाजार हाटा रोड पर महिला का वाहन रोककर उसके जेवरात छीनकर फरार हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें