फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमानुसार लिया था प्लाट, हर जांच को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमानुसार लिया था प्लाट, जांच को तैयार
विज्ञापन

देवरिया। आईपीएस पति के जिले में तैनाती के दौरान छद्म नाम से औद्योगिक आस्थान में प्लांट आवंटन के मामले में नूतन ठाकुर ने सफाई दी है। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए जांच अधिकारी के समक्ष पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है। उनके मुताबिक इस प्लाट के लिए उन्होंने 28 जनवरी 1999 को महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को आवेदन पत्र दिया। नियमानुसार 31758.80 का ट्रेजरी चालान भी दिया। 28 मार्च प्लाट के पूर्व आवंटी के साथ महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र की उपस्थिति में ट्रांसफर डीड करवाया गया। प्लाट चला पाने में असमर्थ होने पर 2002 को उनके आवेदन पर इसे दूसरे को आवंटित किया गया। यह पूरी प्रक्रिया नियमसंगत और डीएम के आदेश पर हुई थी। न तो यह प्लाट अपनी पहचान छिपा कर आवंटित करवाया था और न ही उनकी छिपी संपत्ति थी। पति अमिताभ ठाकुर ने इसे अपने वार्षिक संपत्ति विवरण में दर्शाया था और उन्होंने खुद भी इसे अपने इन्कम टैक्स रिटर्न में प्रदर्शित किया। इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ लिपिकीय त्रुटि के चलते नूतन ठाकुर की जगह नूतन देवी के नाम का इस्तेमाल हो गया था। वह स्वयं देवरिया आकर अपना पक्ष जांच अधिकारी के समक्ष रखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें