फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शाम ढलते ही थम जाती देवरिया–पडरौना बस सेवा

Thu, 02 Jul 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया से पडरौना जाने वाले यात्रियों को देर शाम के बाद रोडवेज बस सेवा न मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही बसों का संचालन लगभग बंद हो जाता है। इससे यात्रियों को मजबूरी में टैक्सी और टेंपो का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्रियों का आरोप है कि इस मजबूरी का फायदा उठाकर टैक्सी और टेंपो चालक निर्धारित किराए से कहीं अधिक वसूली करते हैं। कई बार यात्रियों को सीट मिलने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता है, जबकि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ती है।
यात्रियों विशाल मिश्रा, राहुल मल्ल,शेखर कुशवाहा,विशाल प्रजापति ने बताया कि देवरिया और पडरौना के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नौकरी, व्यापार, शिक्षा और इलाज के लिए यात्रा करते हैं। इसके बावजूद देर शाम नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा का ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग को रात तक नियमित अंतराल पर बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और किफायती यात्रा की सुविधा मिल सके। एआरएम कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि पडरौना के लिए प्रतिदिन पांच बसें चलाई जातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें