मदनपुर। क्षेत्र के देवपार गांव में अलाव जलाने के विरोध कुछ लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। घटना में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। गांव के रवि प्रसाद की पत्नी आशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 नवंबर की शाम वह घर के सामने अलाव जला रही थी कि पड़ोस के लोग जमीन को विवादित बताकर विरोध करने लगे। कहासुनी के दौरान उन्होंने पिटाई कर दी। घटना में महिला के सिर में चोट लगी है। मामले में पुलिस ने सोनू कुमार, अंकित, आशा देवी और वंशी पर प्राथमिकी दर्ज की है।