फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ने चुनाव की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपद इकाई की बैठक विकास भवन परिसर में जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ईपीएफ का भुगतान समय से करने, ब्लॉक कार्यकारिणी के दो वर्ष पूर्ण होने के बाद विकास खंडों में नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने, मृतक आश्रितों का समायोजन शीघ्र करने सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ग्राम रोजगार सेवकों के हक और हुकूक के लिए प्रतिबद्ध हूं। प्राथमिकता के आधार पर ग्राम रोजगार सेवकों के समस्याओं का समाधान जिले के अधिकारियों से मिलकर कराया जाएगा।
सितंबर महीने में जनपद के 16 विकास खंडों में प्रभारी नामित करके ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा ग्राम रोजगार सेवकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर एक वृहद आंदोलन किया जाएगा। अधिकारियों की हीलाहवाली से ग्राम रोजगार सेवकों के ईपीएफ का पैसा उनके यूएएन अकाउंट में नहीं जा रहा है। मनरेगा सेल के कर्मचारी ईपीएफ भुगतान के लिए ग्राम रोजगार सेवकों का आर्थिक शोषण करते हैं, जिसके खिलाफ जनपद स्तर पर भी बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। संचालन जिला प्रवक्ता ब्रह्मदेव मिश्र ने किया। इस दौरान योगेश्वर राव, प्रभा भारती जिला पंचायत सदस्य, कृष्ण मोहन उपाध्याय, श्री प्रकाश निराला, प्रभाकर पाठक, विनोद सिंह कुशवाहा, शमशाद अंसारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें