टेलर से सड़क पर गिर कर बिखरा गिट्टी का ढेर।
चनुकी। रामजानकी मार्ग पर भीखम छपरा गांव के सामने गिट्टी लदा ट्रेलर पलट गया। इससे करीब सात घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। घटना में चालक व खलासी पूरी तरह सुरक्षित बताए जाते हैं। जेसीबी और हाइड्रा मंगवा कर गाड़ी को किनारे करा कर गिट्टी को हटवाई गई, इसके बाद आवागमन चालू हुआ।
लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव के सामने लार रोड-महरौना मार्ग पर रविवार की सुबह लगभग पांच बजे लार के तरफ जा रही एक गिट्टी लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया, और गिट्टी सड़क पर बिख गई। देखते ही देखते सड़क क दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हल्के व छोटे वाहन गांव की तरफ से तो दूसरे मार्ग से निकल गए। बड़े वाहन करीब सात घंटे तक लाइन से खड़े। मौके पर जेसीबी और हाइड्रा मंगा कर गाड़ी को हटवाया गया और गिट्टी को किसी दूसरे वाहन पर लोड करा कर लगभग 12 बजे आवागमन चालू कराई। मौके पर लार कस्बा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र दलबल के साथ मुस्तैद रहे।