देवरिया। रोडवेज में निगम की बसों का बेड़ा जल्द ही बढ़ जाएगा। मुख्यालय ने डिपो को दो नई बसें देने का फैसला किया है। डिपो के कर्मचारी बसों को लेने के लिए कानपुर रवाना हो चुके हैं। दो नई बस से मिलने के बाद डिपो में कुल निगम की 76 गाड़ियां हो जाएगी। जल्दी कुछ और बसें निगम को मिलने वाली है।
देवरिया डिपो में वर्तमान में निगम की 73 और निगम की 127 बसों का संचालन हो रहा है। निगम की 10 से 15 बसें ऐसी हैं जो अपनी कार्यक्षमता पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में इनके नीलामी की तैयारी भी की जा रही है, हालांकि अभी इसके लिए कोई आदेश नहीं आया है। इधर मुख्यालय की ओर से डिपो को 10 नई बसों को उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। इनमें से दो बसों को लाने के लिए बुधवार को डिपो के कर्मचारी कानपुर लेने रवाना हो गए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मो. इरफान ने बताया कि जल्द ही डिपो के बेड़े में कुल 76 बसें हो जाएंगी। दो नई बसों को कानपुर कार्यशाला से लाने के लिए कर्मचारी रवाना हुए हैं। इन बसों को लंबी दूरी वाले मार्ग पर लगाया जाएगा।