भटनी। भरथुआ मार्ग पर नगर के रामपुर खुरहुरिया वार्ड के सामने बृहस्पतिवार को चलती ट्रक पर एक पेड़ की डाली टूट कर गिर गया। जिससे मार्ग पर भगदड़ मच गया। चालक व खलासी ने गाड़ी से कूद कर जान बचाई। घटना के बाद एक घंटे तक सड़क पर जाम लग गया। आसपास गांव के लोगों ने डाली काट कर आवागमन शुरू कराया।
भटनी-भरथुआ मार्ग पर देवरिया की तरफ से एक ट्रक समान लेकर भटनी बाजार आ रहा था। नगर में प्रवेश करने के दौरान जेडी पब्लिक स्कूल के समीप अचानक एक पेड़ की डाली टूट कर ट्रक पर गिर गया। जिससे ट्रक के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। चालक व खलासी व बाइक सवार लोगों ने भाग कर जान बचाई। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। वही तेज आवाज सुनकर लोग घटना के तरफ दौड़ पड़े। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद आवागमन बहाल हो सका। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था।