फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो निजी हॉस्पिटल को थमाया नोटिस, दो दिन में कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश

Fri, 06 Sep 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बृहस्पतिवार को क्षेत्र का भ्रमण कर निजी अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापे मारे। टीम पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध रूप से संचालित कर रहे अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक ताला बंद कर फरार हो गए। नवलपुर चौराहे पर दो निजी हॉस्पिटल खुले मिले, जिनको नोटिस थमाकर दो दिन के अंदर कागजात के साथ कार्यालय में प्रस्तुत होने को कहा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बृहस्पतिवार को नवलपुर चौराहे स्थित जीवन ज्योति हेल्थ केयर सेंटर एवं एम एम क्लीनिक पहुंचे। दोनों निजी हॉस्पिटल संचालकों से रजिस्ट्रेशन का कागजात मांगा तो कोई कागजात नहीं दिखा सके। जिसे गंभीरता से लेते हुए अस्पताल बंद कराकर नोटिस थमा दिया। कहा कि 2 दिन के अंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यालय पर कागजात के साथ संचालक पहुंचे। कागजात नहीं मिलने पर हॉस्पिटल को सील कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें