फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

Mon, 02 Sep 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापपुर। भाटपाररानी सर्किल के थाना खामपार और श्री रामपुर में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई के बाद रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन


पहली घटना खामपार थाना के ग्राम उड़ियानपुर की है। वहां के निवासी राजेश की पत्नी रानी 23 रविवार को दोपहर में किसी विवाद को लेकर कमरे के अंदर छत की कुंडी में फंदा लगाकर झूल गई और अपनी जान दे दी। थोड़ी देर बाद घर के लोगों ने जब खिड़की के रास्ते देखा तो चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। दूसरी घटना श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली खास की है। वहां निशू यादव पत्नी रूपेश यादव की शनिवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में रात्रि में ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पीएम के लिए भेज दी।
तीसरी घटना श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ही सिकटिया दीनाचक गांव की है। मुन्ना गोड़ शनिवार की रात्रि विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने के कारण घर में लगे इनवर्टर को बना रहे थे। इसी दौरान इनवर्टर में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल बनकटा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। खामपार थाना अध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी और श्रीरामपुर थाना अध्यक्ष कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी घटना की तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें