फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन युवकों को शुक्रवार को पुलिस ने फतेहपुर से पकड़ा। तीनों युवकों पर जिले के कई थानों में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाली में विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देकर धोखाधड़ी करने का अभियोग पंजीकृत है। जिस मामले में तीन धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस को फतेहपुर गांव के एक सुनसान मकान में तीनों आरोपियों के रहने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार फतेहपुर के गिदहा टोला निवासी राहुल सिंह, भानु प्रताप सिंह और गौरी बाजार के असनहर निवासी सुशील सिंह उर्फ पिंटू कई लोगों के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर चुके हैं। दूसरे देश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी वीजा देखा मोटी रकम ऐंठने के बाद भेज देते थे। मामले में कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। पुलिस गिरोह के अन्य गुर्गों के बारे में भी पता कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें