फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जल निगम का पाइप चुराकर ले जा रहे थे चोर, ठेकेदार ने पकड़ा

Fri, 13 Sep 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुसैला चौराहे पर बृहस्पतिवार को जल निगम का पाइप चोरी करते हुए ठेकेदार ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा क्रेन से उठाकर डीसीएम पर लोड किए जा रहे पाइप को मौके पर रखवा दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस डीसीएम चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सलेमपुर के संपूर्णा गुप्ता जल निगम के ठेकेदार बताएं जा रहे हैं। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला चौराहे के आस-पास गांवों में इन दिनों जल निगम का पाइप बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। जिसके लिए मुसैला चौराहे पर बड़े पैमाने पर पाइप गिराया गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर में एक हाइड्रा से पाइप उठाकर डीसीएम पर लोड किया जा रहा था। तभी काम कर रहे मजदूर वहां पहुंच गए और पूछे पाइप किस गांव में और किस साइड पर जा रहा है।
जिसपर डीसीएम चालक कुछ बता नहीं पाया। फिर मजदूरों ने तत्काल ठेकेदार संपूर्णा गुप्ता को फोन कर बताया। उन्होंने मौके पर पहुंच पूछा तो हाइड्रा चालक ने बताया मुझे किराये पर बुलाकर लाया गया है, वहीं डीसीएम चालक ने कहा कि ठेकेदार बोले हैं। इसपर संपूर्णा गुप्ता ने थाने को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच हाइड्रा और डीसीएम कब्जे में लेकर थाने चली आई। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि ठेकेदार ने चोरी कर पाइप ले जाने की सूचना दी थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें