फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहारों पर भीड़ न हो, रेलवे प्रशासन चलाएगा लालकुआ साप्ताहिक एक्सप्रेस

Fri, 06 Sep 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन नौ सितंबर से किया जाएगा। यह ट्रेन नौ सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को तथा वाराणसी सिटी से 10 सितंबर से 26 नवंबर तक तक प्रत्येक मंगलवार को 12 फेरों के लिए चलाई जाएगी। जिले में यह ट्रेन गोरखपुर से होते हुए देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर सुबह 5:55 बजे और भटनी रेलवे स्टेशन पर 6:17 बजे पहुंचेगी। यहां से बेल्थरा, मऊ, औड़िहार होकर यह वाराणसी जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआं से नौ सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को तथा वाराणसी सिटी से 10 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को 12 फेरों के लिए किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी लालकुआं से 15:00 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 15:22 बजे, इज्जतनगर से 16:55 बजे, भोजीपुरा से 17:17 बजे, पीलीभीत से 18:10 बजे, पूरनपुर से 19:14 बजे, मैलानी से 20:10 बजे, गोला गोकरननाथ से 20:47 बजे, लखीमपुर से 21:32 बजे, सीतापुर से 23:00 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00:32 बजे, गोंडा से 01:45 बजे, बस्ती से 03:14 बजे, खलीलाबाद से 03:50 बजे, गोरखपुर से 04:55 बजे, देवरिया सदर से 05:55 बजे, भटनी से 06:17 बजे, बेलथरा रोड से 07:07 बजे, मऊ से 07:55 बजे तथा औड़िहार से 09:17 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 10: 00 बजे पहुंचेगी। 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी सिटी से 14:15 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 14:52 बजे, मऊ से 16:05 बजे, बेलथरा रोड से 16:45 बजे, भटनी से 17:32 बजे, देवरिया सदर से 18:00 बजे, गोरखपुर से 19:15 बजे, खलीलाबाद से 19:57 बजे, बस्ती से 20:30 बजे, गोंडा से 22:05 बजे, बुढ़वल से 23:02 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00:20 बजे, लखीमपुर से 01:12 बजे, गोला गोकरननाथ से 01:40 बजे, मैलानी से 02:05 बजे, पूरनपुर से 02:42 बजे, पीलीभीत से 03:35 बजे, भोजीपुरा से 04:15 बजे, इज्जतनगर से 05:05 बजे तथा किच्छा से 06:05 बजे छूटकर लालकुआं 06: 30 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस गाडी में नौ सितंबर से चार नवंबर 2024 तक जनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक सहित कुल 16 कोच लगाए जांएगे। 11 से 25 नवंबर,तक जनरेटर सह लगेज यान का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के तीन, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक एलएसएलआरडी का एक कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें