फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार में अवैध पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर की भरमार

Sat, 17 Aug 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। नगर पंचायत लार में अवैध पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर की भरमार है। बिना डिग्री व मान्यता के करीब एक दर्जन से ऊपर पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर लार कस्बे में संचालित हो रहे हैं। लेकिन इन पर विभाग की नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार के आस पास तथा लार कस्बे में खुलेआम अवैध जांच सेंटर बेधड़क संचालित हो रहे हैं। इन जांच केंद्रों पर कोई प्रशिक्षित डॉक्टर व कर्मचारी नहीं रहता है। नहीं इन केंद्रों का कोई रजिस्ट्रेशन होता है। साठगांठ के चलते छापे की भनक लगते ही केंद्र बंद कर संचालक फरार हो जाते हैं। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कुछ दिन पूर्व अवैध अस्पतालों पर छापा मार उसका रजिस्ट्रेशन रद्द करने का निर्देश दिया था। फिर भी कस्बे में पिंडी रोड, रामजानकी मार्ग, हरिजन बस्ती रोड पर करीब एक दर्जन अवैध पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर बेधड़क संचालित भी हो रहे हैं।


जांच के डर से कई ने हटा दिए बैनर व पोस्टर

सूत्रों की माने तो सीएचसी लार के सामने संचालित हो रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथालॉजी वाले अपने दुकान पर लगाए गए बड़े-बड़े बैनर अधिकारियों के जांच के डर से उतरवा दिए हैं। ताकि अधिकारियों को चकमा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अवैध पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड केंद्र वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
-दिशा श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें