फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तत्कालीन बीडीओ और सचिवों से मांगा गया है रिपोर्ट, सही जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय ब्लॉक में 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रशासक की तैनाती के दौरान 1.34 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया था। मामला उजागर होने पर बाहरी टीमाें ने जांच भी किया था। सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने पत्रक जारी कर 17 ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सचिवों से तीन सेट में जवाब-तलब किया है। सही और संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर कार्रवाई किया जाएगा। जारी किए गए पत्रक से हड़कंप है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तत्कालीन बीडीओ शशि पांडेय प्रशासक नियुक्त की गई थीं। जो वर्तमान में गोरखपुर जिले में तैनात हैं। इनके कार्यकाल के नदुआं छपरा, बरांव, समोगर, पटखौली सहित 17 गांवाें के तत्कालीन सचिवों को नोटिस तामील कराया जा रहा है। जिन्हें तीन सेट में 15 दिन के अंदर डीपीआरओ को रिपोर्ट प्रेषित करना है।
विज्ञापन

कोट-
गमन मामले में विभाग की ओर से रिपोर्ट मांगा गया है। सही और संतोषजनक कार्रवाई नहीं दिए जाने पर कार्रवाई किया जाएगा।
-अंगद यादव एसडीएम, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें