फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चौराहे पर आपस में टकरा कर घर से टकराया बेकाबू ट्रक

Fri, 06 Sep 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नगर के पूर्वी बाईपास पर दुकानों को बेकाबू ट्रक ने किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के पूर्वी बाईपास पर बृहस्पतिवार की सुबह दो ट्रक आपस में टकरा गए। जिसमे से एक बेकाबू ट्रक तीन दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए एक मकान की दीवाल से टकरा गई। हादसे में चौराहे पर लोग बाल-बाल बच गए। इससे पहले भी चौराहे पर वाहन अनियंत्रित होकर दुकानों से टकरा चुके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे एक ट्रक देवरिया से बस स्टेशन रुद्रपुर की तरफ जा रही थी, वहीं दूसरी ट्रक बरहज से रुद्रपुर आ रही थी। पूर्वी बाईपास पर दोनों ट्रक आपस में टकरा गए। टकराने के बाद एक ट्रक चौराहे की तीन दुकानों को रौंदते हुए एक मकान से भिड़ गई। चौराहे पर ट्रकों की टक्कर से लोग सहम गए। ट्रक ने खुट्टूर अंसारी, त्रिभुवन प्रजापति और सुग्रीव विश्वकर्मा की दुकानों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके से ट्रक के चालक फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को मकान से किनारे करा कर आवागमन बहाल कराया। चौराहे के लोगों ने पूर्वी बाईपास पर ब्रेकर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें