फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नहीं दूर हो पाई चालकों की समस्या, रोडवेज ने फिर शुरू किया भर्ती अभियान

Thu, 29 Aug 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रोडवेज में चालकों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। इससे निगम की बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। आलम यह है कि 10 से 15 बसे हर रोज इस समस्या के चलते कार्यशाला में या डिपो परिसर में खड़ी रहती हैं। ऐसे में जिन जगहों की बसें खड़ी रहती हैं। यात्रियों को अक्सर वह निजी साधनों का सहारा लेकर गंतव्य तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

देवरिया डिपो में निगम की 73 और अनुबंधित 127 वर्षों का संचालन वर्तमान में हो रहा है। निगम की बसों के लिए चालकों की कमी का सीधा नुकसान यात्रियों को हो रहा है। वर्तमान में नियमित चालक 30 व संविदा चालक 75 हैं निगम के नियमों के अनुसार कुल 47 चालकों की कमी है। डिपो प्रशासन की ओर से जून व जुलाई माह में चलाए गए भर्ती अभियान के बाद भी चालक पद पर आने के लिए अभ्यर्थियों ने कोई खास रुचि नहीं दिखाई है। पिछले माह चलाए गए भर्ती अभियान में डिपो स्तर पर प्रथम टेस्ट व द्वितीय टेस्ट कानपुर में होने के बाद मात्र 13 चालकों ने ही ज्वाइन किया है।
डिपो से ही जुड़े लोग बताते हैं कि चालक पद पर निश्चित मानदेय का न होना और निर्धारित किलोमीटर तक चलने के बाद ही हर दिन के हिसाब से चालकों का मानदेय तय किया जाता है। सहायक क्षत्रिय प्रबंधक मोहम्मद इरफान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर देवरिया डिपो में संविदा चालक के पद पर भर्ती आवेदन दो सितंबर से आरंभ होगी। डिपो में कुल संविदा चालकों की वर्तमान में 34 रिक्त जगह है। बसों की उपलब्धता के सापेक्ष सीटों की संख्या घटाई एवं बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

इसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, कार्यालय देवरिया डिपो में संविदा चालक की भर्ती के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी ड्यूटी दिवस में उपस्थित होकर संविदा चालक टेस्ट के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संविदा चालक भर्ती के लिए मानक अंतर्गत भारी वाहन चलाने का दो वर्ष पुराना चालक लाइसेंस, शैक्षिक प्रमाण पत्र (आठवी पास), आधार कार्ड, उम्र 23 वर्ष 06 माह से कम न हो, लंबाई 5 फुट 03 इंच से कम न हो तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लेकर शिविर के लिए निर्धारित तिथि में आना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें