सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को रजिस्ट्री कार्यालय के पास से एक निजी स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि प्रबंधक व गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान समेत कई लोगों ने एक दशक पूर्व एक व्यक्ति से जमीन का एग्रीमेंट कराने की बात कह करीब पांच बीघा पैतृक जमीन फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर 8 सितंबर की रात निजी स्कूल के प्रबंधक व गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान विवेचक ने धारा बढ़ोतरी कर शुक्रवार सुबह निजी स्कूल के प्रबंधक गिरिजेश मिश्रा को रजिस्ट्री कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, हालांकि उसने जमानत ले लिया। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि जालसाजी कर जमीन हड़पने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य छह आरोपियाें की तलाश की जा रही है। संवाद