गौरी बाजार। ग्राम करमहा निवासी एक मंदबुद्धि युवक को शादी का झांसा देकर एक महिला ने देकर जमीन लिखवा ली। ग्राम करमहा निवासी गुना देवी पत्नी बलराज में स्थानीय थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उनके दो पुत्र हैं रामसहोदय एवं सत्येंद्र। छोटा पुत्र सत्येंद्र मंदबुद्धि व अविवाहित है। गांव के ही रामजतन पुत्र सीताराम, रामदुलारे पुत्र खचांजी, श्रवण पुत्र हरीलाल निवासी ग्राम गोपालपुर व केशव पुत्र त्रिवेणी निवासी चिल्लौना व गोरखपुर जनपद के झगहां थाना के शिवपुर तिवारी टोला निवासी लीलावती देवी पत्नी कोमल ने ने उनके पुत्र को शादी का झांसा देकर उसकी जमीन आराजी संख्या 70 में से .94 हेक्टेयर बैनामा करा लिया। इसके लिए सीएससी केंद्र रैश्री में खाता खुलवाकर 6 लाख रुपये डाला गया। फिर जमीन लिखवाने के बाद उन लोगों ने पैसा भी हड़प लिया। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।