फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : तीन दिनों में 25287 अभ्यर्थियों को रोडवेज ने दी सहूलियत

Tue, 27 Aug 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में 23, 24 और 25 अगस्त को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में रोडवेज ने 25287 अभ्यर्थियों को विभिन्न जिलों में लाया और पहुंचाया है। इससे डिपो की 28,73,465 रुपये की आय प्रभावित हुई है। रविवार की देर शाम तक डिपो की बसें मऊ, बलिया, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर आदि जिलों में वहां के परीक्षार्थियों को पहुंचाकर लौट आईं। हालांकि अभी डिपो प्रशासन ने लंबी दूरी वाले मार्गों पर बसों का संचालन न करने का फैसला किया है। इससे बसों से लखनऊ, कानपुर व दिल्ली जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


देवरिया डिपो में 73 निगम की एवं 127 अनुबंधित बसों का संचालन वर्तमान में हो रहा है। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रोडवेज ने अपनी तैयारियां 21 अगस्त से ही प्रारंभ कर दी थी। 22 अगस्त को देवरिया से अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया गई बसों से वहां के अभ्यर्थी यहां परीक्षा देने आए। 22 अगस्त को कुल 1,425 परीक्षार्थी यहां आए। इस दिन डिपो की 93,734 रुपये की आय प्रभावित हुई। 23 अगस्त को 9,538 अभ्यर्थी आए, जबकि आय 88,1066 रुपये की आय प्रभावित हुई। 24 अगस्त को कुल 14324 अभ्यर्थी आए और 14,69,670 रुपये की आय प्रभावित हुई। 25 अगस्त को इन जिलों से 18,411 अभ्यर्थी आए और गए, इससे डिपो स्तर पर कुल 18,98,665 रुपये की आय प्रभावित हुई। रविवार की देर शाम इन जिलों में अभ्यर्थियों को छोड़ने गईं बसें सोमवार की दोपहर तक लौट आईं। उम्मीद जताई जा रही थी कि बसों के वापसी के बाद इन्हें लंबी दूरी वाले मार्गों पर लगाया जाएगा, हालांकि निगम के अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही इन बसों का संचालन किया जाएगा।


बाहरी जिलों के लिए फिर 29 अगस्त को रवाना होगी डिपो की बसें
एआरएम मो. इरफान ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा अब 30 व 31 अगस्त को होनी है। 28 अगस्त तक सभी बसों, चालकों-परिचालकों को अलर्ट कर दिया जाएगा। 29 अगस्त को पुन: बसें मऊ, बलिया, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर आदि जिलों में जाकर वहां के परीक्षार्थियों को देवरिया लाएंगी। लंबी दूरी पर बसों के संचालन पर अभी ब्रेक रहेगा। अब एक या दो सितंबर से ही दिल्ली, लखनऊ व कानपुर के लिए नियमित सेवाएं चल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें